Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
रिकॉर्ड रूम में आग: सारा रिकॉर्ड सुरक्षित, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज – मेयर पदमजीत सिंह मेहता - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बठिंडा, 24 फरवरी।** नगर निगम कार्यालय की ऊपरी मंजिल स्थित रिकॉर्ड रूम में 30 जनवरी 2026 को लगी आग के मामले में मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं तथा 19 फरवरी को थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मेयर ने कहा कि आग की घटना के बाद उठे सवाल पूरी तरह जायज हैं, क्योंकि नगर निगम का रिकॉर्ड शहरवासियों की संपत्ति है। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद सभी संबंधित शाखाओं से रिकॉर्ड तलब किया गया। विभागों के अधिकारियों ने लिखित रूप में सूचित किया है कि पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित है और किसी भी नागरिक को आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है। आंशिक रूप से प्रभावित रिकॉर्ड का बैकअप भी सुरक्षित उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिल्डिंग ब्रांच, सेनेटरी विभाग, एसएसडी सभा और विजिलेंस जांच से जुड़े रिकॉर्ड को लेकर भी शंकाएं निराधार हैं। विजिलेंस को आवश्यक रिकॉर्ड पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका है। वर्क्स ब्रांच का रिकॉर्ड थर्ड पार्टी ऑडिटेड है, टेंडर संबंधी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं तथा वाउचर ऑडिट और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बाद ही बिल पास किए जाते हैं। मेयर ने कहा कि 30 जनवरी को घटनास्थल पर दी गई उनकी प्रारंभिक जानकारी को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें “अनमैच्योर” कहा, लेकिन उन्होंने पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को तथ्य बताए थे। “यदि पारदर्शिता को अपरिपक्वता कहा जाता है, तो मैं उसे भी स्वीकार करता हूं,” उन्होंने कहा। पुलिस द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हो रही है। नगर निगम के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर पुलिस को सौंप दी गई है। मेयर ने चेतावनी दी कि यदि आग शरारत का परिणाम पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अंत में मेयर ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम का रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित है और शहर के विकास के लिए उनकी टीम प्रतिबद्ध है।