Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
हत्या के प्रयास में बड़ी कार्रवाई: रामदरबार में दो आरोपी गिरफ्तार, एक पर पहले से हत्या का केस दर्ज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 23 Feb : चंडीगढ़ सेक्टर 31 थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों पर की गई। मामला सेक्टर-31 थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 22 फरवरी 2026 को दर्ज एफआईआर नंबर 32 के तहत रामदरबार फेज 1 निवासी वंशु और अंकित को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। शिकायतकर्ता दीपक कुमार उर्फ दीपु ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे वह अपने साथियों वरुण मोगली और तुषार के साथ इंद्रा आवास, फेज-1 रामदरबार के पास अपनी बाइक लेने जा रहे थे।आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अंकित और वंशु ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान वंशु ने तुषार के सीने पर घूंसा मारा और झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद वंशु अपने 4-5 साथियों के साथ चाकू, तलवार, डंडे और ईंट लेकर तुषार के पीछे दौड़ा और उसे घेर लिया। आरोप है कि वंशु ने तुषार पर कई बार चाकू से वार किया, जबकि अन्य आरोपियों ने तलवार और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह और उसका भाई अंकित से बात कर रहे थे, तभी वरुण नामक युवक तलवार लेकर आया और दीपक के सिर पर जान से मारने की नीयत से वार किया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने त्वरित जांच शुरू की। थाना सेक्टर-31 के एसएचओ इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मामले में वंशु और अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस जांच में सामने आया की आरोपी वंशु और अंकित के खिलाफ पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं | दोनों आरोपी बेरोजगार बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।