Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 23 Feb : पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ है। 2018 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी जूही जलोटा ने चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में उप पासपोर्ट अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वह 2015 बैच की आईएफएस अधिकारी प्रियंका मेहतानी का स्थान लेंगी, जो यहां क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। व्यापक क्षेत्र की जिम्मेदारी रीजनल पासपोर्ट ऑफिस चंडीगढ़ के अधिकार क्षेत्र में चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के कई जिलों की पासपोर्ट सेवाएं शामिल हैं। ऐसे में जूही जलोटा की नियुक्ति क्षेत्र के हजारों आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।सूत्रों के अनुसार कार्यालय में लंबित आवेदनों के त्वरित निपटान, अपॉइंटमेंट प्रक्रिया में सुधार और सेवा वितरण को और तेज बनाने पर विशेष फोकस रहेगा। विदेश मंत्रालय में समृद्ध अनुभव जूही जलोटा विदेश मंत्रालय में विभिन्न अहम पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने स्पेन की राजधानी मैड्रिड और अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स स्थित भारतीय मिशनों में भी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा नई दिल्ली स्थित मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।विदेशों में तैनाती का उनका अनुभव पासपोर्ट और वीजा से जुड़े मामलों की समझ को और मजबूत बनाता है। सेवा सुधार पर रहेगा जोर नए नेतृत्व से उम्मीद की जा रही है कि चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में डिजिटल सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा, पुलिस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में समन्वय बढ़ेगा और आवेदकों की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।नागरिकों को उम्मीद है कि नई उप पासपोर्ट अधिकारी के नेतृत्व में पासपोर्ट सेवाएं और अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और नागरिक-अनुकूल बनेंगी।