Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
मोहाली इमिग्रेशन संचालक हत्याकांड: नेपाल भागने की साजिश नाकाम, चार और गिरफ्तार; कुल 16 आरोपी पकड़े गए - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा. मोहाली 23 Feb : मोहाली फेज-11 में इमिग्रेशन कंपनी संचालक 27 वर्षीय गुरसेवक सिंह की हत्या के मामले में मोहाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में सर्च ऑपरेशन चलाकर इन्हें दबोच लिया।एसपी सौरभ जिंदल ने बताया कि विशेष जांच दल ने पहले केशव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सौरभ, मोना और सरवन को भी पकड़ लिया गया। सभी आरोपियों को मोहाली जिला अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। अब तक 16 गिरफ्तार, 18 नामजद इस हत्याकांड में अब तक दो नाबालिगों सहित कुल 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार वारदात में 18 युवकों के शामिल होने की बात सामने आई थी। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। महाशिवरात्रि की रात हुआ था हमला यह घटना 14 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन रात में हुई थी। गुरसेवक सिंह लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा कर लौट रहे थे। रास्ते में दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने की कोशिश के दौरान उन पर किरच (तेजधार हथियार) से हमला कर दिया गया।गंभीर रूप से घायल गुरसेवक को फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में भर्ती कराया गया था , जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हरियाणा के फतेहाबाद का था निवासी गुरसेवक सिंह मूल रूप से हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला था और मोहाली में अपने परिवार के साथ रह रहा था। वह फेज-11 में इमिग्रेशन कंपनी संचालित करता था। पुलिस की कई राज्यों में छापेमारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी दबिश दी। नेपाल सीमा की ओर भागने की योजना की सूचना मिलने के बाद यूपी में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह हत्याकांड क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।