Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 23 Feb : हल्लोमाजरा के वार्ड नंबर–20 में स्थित एकमात्र छोटे पार्क की स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पार्क, जो बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों के उपयोग के लिए बनाया गया था, वहां इन दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम शराब पी जा रही है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार स्कूल के इन-टाइम और आउट-टाइम के दौरान कुछ शरारती तत्व पार्क और उसके आसपास मंडराते रहते हैं, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। इसके अलावा शाम 6 बजे के बाद क्षेत्र की सड़कों पर रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत भी सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए आवागमन में दिक्कतें पैदा होती हैं। पुलिस प्रशासन को दी गई शिकायत मामले को लेकर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एसपी और डीएसपी को व्हाट्सएप व फोन के माध्यम से स्थिति की जानकारी दी गई। डीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके निर्देश पर हेलो माजरा चौकी इंचार्ज से भी संपर्क किया गया, जिन्होंने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। नागरिकों की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क में शराब पीने वालों पर सख्त और नियमित कार्रवाई की जाए।स्कूल समय के दौरान विशेष पुलिस निगरानी सुनिश्चित की जाए।शाम के समय गश्त बढ़ाई जाए।सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता से जल्द ही क्षेत्र में शांति और सुव्यवस्था बहाल होगी। इस मुद्दे को लेकर एडवोकेट प्रदीप झा, गणेश झा, अभय झा और पूर्व सरपंच तजिंदर सिंह सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी समर्थन जताया है।