Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 23 Feb । कांग्रेस में आज शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान और उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाएगी। यह बात चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता अजय जोशी ने कही। अजय जोशी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर स्थान दिया जाएगा। “कांग्रेस एक समावेशी पार्टी है, जहां सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलते हैं,” उन्होंने कहा। प्रवक्ता ने बताया कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही शहर के जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। अजय जोशी ने कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस को और मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं और नए साथियों के सहयोग से रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयास से आगामी चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।