Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 23 फरवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल ने जनकल्याण और वित्तीय सुदृढ़ता की दिशा में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी। कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए.) के तहत 40 लाख परिवारों को गेहूं के साथ दाल, चीनी, सरसों का तेल और नमक उपलब्ध कराने के लिए ऐतिहासिक ‘पंजाब सरकार खाद्य कार्यक्रम’ को हरी झंडी दे दी। अप्रैल से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से यह सुविधा शुरू होगी, जिससे कमजोर वर्गों को पौष्टिक भोजन सुनिश्चित होगा। मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026-27 के लिए 12,800 करोड़ रुपये का आबकारी राजस्व लक्ष्य तय किया है, जो पिछले संशोधित लक्ष्य 11,200 करोड़ रुपये से 12.5% अधिक है। सरकार का अनुमान है कि पांच वर्षों में आबकारी राजस्व लगभग दोगुना हो जाएगा, जिससे जनकल्याण योजनाओं को मजबूती मिलेगी। बाढ़ प्रभावित उन किसानों को एकमुश्त मुआवजा देने का निर्णय भी लिया गया है, जो सरकारी जमीन पर खेती कर रहे थे और 2025 की विशेष गिरदावरी में फसल नुकसान दर्ज हुआ था। यह मुआवजा मानवीय आधार पर दिया जाएगा। इसके अलावा, सरकारी विभागों व सार्वजनिक संस्थानों के लिए ओ.टी.एस. योजना को 30 जून 2026 तक बढ़ाया गया है। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पारदर्शी इनाम नीति को मंजूरी दी गई। 16वीं विधानसभा का बजट सत्र 6 से 16 मार्च तक होगा, जबकि 8 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में 361 स्टाफ नर्स पद पुनर्जीवित होंगे और कोविड वालंटियरों को भर्ती में आयु सीमा में छूट व अतिरिक्त अंक मिलेंगे।