Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
लोधी क्लब में री लीव फेस्ट (जिंदगी के बाद भी जिंदगी) होने जा रहा आयोजित, डीसी ने की खास अपील - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/23 फरवरी। जन हितैषी न्यूज चैनल और यूटर्न टाइम अखबार की और से लुधियाना के लोधी क्लब में एक मार्च 2026 दिन रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक री लीव फेस्ट (जिंदगी के बाद भी जिंदगी) का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ऑर्गन डोनेशन अवेयनेस कैंप लगाया जाएगा। इस फेस्ट का मुख्य मकसद लोगों को ऑर्गन डोनेट करने के लिए जागरुक करना है। इसी के साथ साथ फ्री मैडिकल चैकअप और ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जा रहा है। दरअसल, ऑर्गन डोनेशन जिसमें आम भाषा में अंगदान भी कहा जाता हैं, यह सबसे बड़ा योगदान माना गया है। क्योंकि जब हम अपने शारीरिक अंग दान करते हैं, तो इससे 1-2 नहीं बल्कि आठ लोगों को नई जिंदगी दी जा सकती है। लेकिन आज के समय में लोगों को इसकी अवेयरनेस नहीं है। जिसके चलते इस री-लीव फेस्ट के जरिए लोगों को इस संबंधी जागरुक किया जाएगा, ताकि हर व्यक्ति अपने जाने के बाद भी अपने अंगदान के जरिए कइयों को नई जिंदगी दे सकता है। इस री-लीव फेस्ट संबंधी डीसी लुधियाना हिमांशु जैन द्वारा भी लोगों को खास अपील की गई। उन्होंने शहरवासियों को बढ़ चढ़कर इस फेस्ट का हिस्सा बनने की अपील की है। इस री-लीव फेस्ट के मुख्य स्पांसर रॉल्सन टायर्स हैं। वहीं पावर्ड बाय अंसल वेल्थ, इन एसोसिएशन पार्टनर दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, लोधी क्लब लुधियाना हैं। इसी के साथ स्पोर्टेड पार्टनर नोबल फाउडेंशन हैं। माहिरों की टीम रहेगी उपलब्ध वहीं इस री-लीव फेस्ट में माहिर डॉक्टरों की टीम उपलब्ध रहेगी। जिसमें डीएमसी अस्पताल के डॉ. गुरसागर सिंह सहोता चीफ लीवर ट्रांसप्लांट सर्जन, डॉ. रमित महाजन प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ गेस्ट्रो, डॉ. राजेश महाजन प्रोफेसर एंड हेड डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसन मौजूद रहेगें। वहीं डीएमसी अस्पताल के माहिर डॉक्टरों व स्टॉफ की टीम ब्लड व मेडिकल कैंप में अहम योगदान अदा करेगी।