Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/23 फरवरी। जालंधर में एक टायर फटने से कार बेकाबू हो गई। इसके बाद कार सीधे तेज स्पीड से खंभे से टकरा गई। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे में कार के बंपर को नुकसान पहुंचा है। ड्राइवर और साथ बैठे व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना फिल्लौर-नूरमहल रोड पर सोमवार की है। सुबह के वक्त रोड पर भीड़ कम होने और दुकानें बंद होने से लोग चपेट में आने से बच गए। कार के खंभे से टकराने की आवाज आने के बाद राहगीर रुक गए। इसके साथ ही आसपास के लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंची। खंभे से टकराने के बाद कार रोड के बीच आ गई, जिससे आधे घंटे तक ट्रैफिक भी रुका रहा। कार जैसे ही खंभे के साथ टकराई तो उसका टायर का कुछ हिस्सा निकलकर रोड के साइड में जाकर गिरा। इसके बाद कार फिल्मी के एक्शन सीन की तरह टेढ़ी होककर और लगभग 100 मीटर तक घिसटते हुए रोड के बीचों-बीच आ गई। कार पलटते-पलटते बच गई। जैसी ही कार रुकी तो ड्राइवर तेजी से बाहर निकला। ---