Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
खन्ना (लुधियाना), 21 फरवरी। खन्ना के दशहरा ग्राउंड में शनिवार को ‘पंजाब सखी शक्ति मेला-2026’ का रंगारंग शुभारंभ हुआ। 2 मार्च तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने रिबन काटकर किया। लोक नृत्य कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री सौंद ने कहा कि पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहयोग से आयोजित यह मेला महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों से करीब 200 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हस्तशिल्प, परिधान, घरेलू उत्पाद और खाद्य सामग्री उपलब्ध है। मेले में फूड कोर्ट, बच्चों के लिए झूले और प्रतिदिन शाम को प्रसिद्ध पंजाबी कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रवेश शुल्क 20 रुपये रखा गया है, जबकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) अमरजीत बैंस ने कहा कि ऐसे मेले संस्कृति और विरासत से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं। पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी कर उत्साह दिखाया।