Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 21 फरवरी। शहर आज भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) जनपथ द्वारा इस्कॉन मंदिर स्टेयरिंग बोर्ड के सहयोग से चौथी भव्य श्री श्री गौर निताई रथ यात्रा आज दोपहर 12 बजे प्राचीन गौशाला, डिवीजन नंबर 3 से श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। इस्कॉन जनपथ व बोर्ड के अध्यक्ष रक्षा नाथ दास ने बताया कि रथ यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पूरा रथ यात्रा मार्ग आकर्षक सजावट, स्वागत द्वारों और धार्मिक ध्वजों से दुल्हन की तरह सुसज्जित किया गया है। उप चेयरमैन राजेश ढांडा, को-चेयरमैन अमित गर्ग, महासचिव योगेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। रथ यात्रा प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोनू अजमानी व उनकी टीम ने बताया कि भगवान गौर निताई का दिव्य रथ देसी-विदेशी फूलों से सुसज्जित है तथा रथ के ऊपर भव्य फूल बंगला तैयार किया गया है। यात्रा मार्ग में 351 स्वागत मंच स्थापित किए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार सहित शामिल होकर इस दिव्य आयोजन का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।