Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/20/फरवरी। पुलिस द्वारा साझा की गई क्राइम रिपोर्ट के अनुसार थाना सदर जगराओं पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को नशा करते हुए पकड़ा है। मामले की जांच एएसआई मनजीत सिंह कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार एएसआई मनजीत सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के सिलसिले में चौकीमान से गांव गुड़े की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेम के पास कच्चे रास्ते की झाड़ियों के निकट एक युवक नशा करता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने हाथ में पकड़ा सामान जमीन पर फेंक दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुनील कुमार उर्फ लक्की पुत्र अश्वनी कुमार निवासी चौकीमान, थाना सदर जगरांव के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।