Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कॉलोनीवासियों ने अवैध तरीके से मस्जिद निर्माण का लगाया आरोप – रिहायशी इलाके में बिना अनुमति निर्माण का दावा, प्रशासन से की शिकायत – मामले को लेकर कॉलोनी में बना तनावपूर्ण माहौल डेराबस्सी 29 Dec : गुरु नानक कॉलोनी में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति पर रिहायशी इलाके में बिना कानूनी अनुमति मस्जिद निर्माण की तैयारी करने का आरोप लगाया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि पहले निजी उपयोग के लिए एक झुग्गी बनाई गई, जिसके बाद धीरे-धीरे वहां धार्मिक ढांचे के निर्माण की गतिविधियां शुरू कर दी गईं। गुरु नानक कॉलोनी के निवासी प्रेम चंद, सुमित गुलाटी, ऋषि आनंद, दिलीप सिंह और अनिल सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि सबीर नामक व्यक्ति द्वारा पहले निजी झुग्गी बनाई गई और बाद में वहां मस्जिद बनाने की तैयारी की जाने लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले जहां सीमित संख्या में लोग आते थे, अब वहां 200 से 300 लोगों की आवाजाही होने लगी है, जिससे कॉलोनीवासियों में चिंता और असंतोष बढ़ गया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह मामला अब धार्मिक और प्रशासनिक रूप ले चुका है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। उनका आरोप है कि रिहायशी कॉलोनी में बिना प्रशासनिक अनुमति किसी भी प्रकार का धार्मिक निर्माण नियमों का उल्लंघन है। इस संबंध में कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जब तक सभी कानूनी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते, तब तक कथित मस्जिद निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।