Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 18 Feb : जीरकपुर में चल रहे मोर्चे में शामिल विभिन्न संगठनों ने किसानों के धरने को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा किए गए कथित बल प्रयोग की कड़ी निंदा की है। ठेका मुलाजिम पीएसपीसीएल, टीएसयू और पेंशनर्स साथियों ने ज़ीरकपुर स्थित निगरान इंजीनियर के कार्यालय के बाहर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के नेताओं के घरों पर की जा रही छापेमारी, धरना देने जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की सख्त आलोचना की। प्रेस बयान जारी करते हुए सर्कल सचिव मोहाली एकम सिद्धू और राजिंदर प्रधान ने कहा कि सरकार अपने हक की मांग करने वाले मेहनतकश लोगों की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की जत्थेबंदियों के नेताओं के घरों पर छापेमारी यह दर्शाती है कि सरकार जनता के मुद्दों को हल करने में विफल रही है। सर्कल प्रधान गुरमीत सिंह और प्रधान अमनिंदर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार अपनी कार्रवाई से बाज नहीं आई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा तथा संघर्ष को और व्यापक रूप दिया जाएगा। नेताओं ने अपने अगले कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि 22 फरवरी 2026 को बीजेपी के दफ्तरों तथा पंजाब सरकार के हल्का विधायकों के घरों और कार्यालयों के बाहर रोष प्रदर्शन और धरने दिए जाएंगे। इस अवसर पर हरदीप सिंह, सुखविंदर सुखी, कुलवीर सिंह, रोहित शर्मा, जगमोहन सिंह, सेवक सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे।