Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 18 Feb : स्वदेशी अभियान" के अंतर्गत नारी शक्ति- देश की शक्ति कार्यक्रम का आयोजन बलटाना में किया गया जिसमें स्वदेशीकरण में नारीशक्ति की भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जीरकपुर ,बलटाना व पंचकूला से बड़ी संख्या में आई हुई नारी शक्तियों ने खुले मंच पर अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नारी शक्ति की मिसाल समाजसेवी बेनु राव, मंडल-1 अध्यक्ष राशि अय्यर,महिला मोर्चा अध्यक्ष व आई.डब्लू.सी.जीरकपुर ग्रीन्स अध्यक्ष निहारिका गर्ग ने शिरकत की।कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी मधु भल्ला ने सभी मुख्य अतिथियो को पुष्प हार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। निहारिका गर्ग ने कहा कि समस्त नारी शक्ति को छोटे हस्त गृह उद्योगों द्वारा स्वावलंबी होकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहिए व एक जुट होकर राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए।परिवार प्रथम सीढ़ी है अतः सर्वप्रथम हमें अपने घर में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर विदेशी वस्तुओ का बहिष्कार करना चाहिए तभी समाज देश व सम्पूर्ण राष्ट्र में सही मायनों में स्वदेशीकरण हो पायेगा।नारी शक्ति कुछ ठान ले तो सबकुछ हो सकता है।उपस्थित समस्त नारीशक्तियों ने स्वदेशीकरण का प्रण लिया।