Advertisement
uturntime
Breaking
22 फरवरी को बीजेपी दफ्तरों और विधायकों के घरों के बाहर रोष प्रदर्शन की घोषणा स्वदेशीकरण की प्रथम सीढ़ी परिवार -निहारिका गर्ग* पटियाला चौक और रमाडा होटल के पास नाकेबंदी, 103 वाहनों के काटे चालान किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक 2026 : 12 साल बाद बैलगाड़ी दौड़ें फिर से शुरू ईसी ने 16 मार्च को 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की घोषणा की, क्योंकि बड़े नेताओं का कार्यकाल खत्म होने वाला है इस बार पीएम मोदी और फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों ने कार राइड की फोटो शेयर की, पहले रूसी प्रेसिडेंट संग फोटो आई थी सामने 2019 चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई बरी पीएम मोदी 19 फरवरी को भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे, पिचाई से भी मुलाकात हुई *पीएयू में लगने वाला नौ दिवसीय स्वदेशी मेला वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को बढ़ावा देने वाला होगा साबित-राकेश कपूर लुधियाना प्रदर्शनी केंद्र, साहनेवाल में 20 से 23 फरवरी 2026 तक होगा मैक ऑटो एक्सपो का 15वां एडिशन भाजपा चंडीगढ़ के विभिन्न मोर्चों द्वारा ‘बजट संवाद’ का आयोजन इंडियन रूफ्ड टर्टल की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, युवक रंगे हाथों गिरफ्तार
Logo
uturntime
लुधियाना, 18 फरवरी — स्वदेशी जागरण मंच पंजाब द्वारा पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 21फरवरी से 1मार्च तक नौ दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में लगने वाले मेले को लेकर पंजाब भाजपा मीडिया पेनालिस्ट राकेश कपूर ने होटल फ्रेंड्स रिजेंसी फिरोजपुर रोड पर प्रैस वार्ता के दौरान बातचीत करते हुए कहा कि 2026 में आयोजित हो रहे स्वदेशी मेले, 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को बढ़ावा दे रहे हैं।यह आयोजन स्वदेशी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, छोटे उद्योगों को मंच प्रदान करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जीवंत करने का प्रयास है। मेले में खादी, हस्तशिल्प, मिट्टी व धातु की कलाकृतियां, ऑर्गेनिक उत्पाद, बाजरा, और आयुर्वेदिक उत्पाद मुख्य आकर्षण होंगे। पंजाब का होजरी उद्योग, जो लगभग 5 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है, के उत्पादों स्वेटर, टी-शर्ट को विशेष स्थान दिया जाएगा।यह मेला सिर्फ व्यापारिक नहीं, बल्कि विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने और स्थानीय निर्माताओं को सशक्त बनाने के लिए एक जन आंदोलन है छोटे कारीगरों और एमएसएमई को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़कर, आत्म-निर्भरता के साथ-साथ स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देना है। यह आयोजन पंजाब के स्थानीय बाजारों को पुनर्जीवित करने और जनता के बीच "स्वदेशी अपनाने" की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।वही मेले में पंजाब की संस्कृति और परंपराओं को उजागर करने के लिए लोक नृत्य और लोक संगीत का आयोजन भी होगा। जिसमें ऊषा उत्थुप, परवेज आलम, साउंड ऑफ सोल, मंडेर ब्रदर्स, अली जैन, सतिंदर बडाली, आदिल, अभिषेक मंगा, जगदीप भुल्लर और जगदीप सांगा अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।इस अवसर पर मोहित गोयल, अश्वनी गुप्ता ,सीए शालिनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।