Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 18 Feb । भाजपा चंडीगढ़ के ओबीसी, एससी, किसान एवं अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से “बजट संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लेकर केंद्रीय बजट तथा उसके विभिन्न वर्गों पर प्रभाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि यह “कर्तव्य बजट” समाज के हर वर्ग—किसान, युवा, महिला, उद्यमी और वंचित समुदाय—को संतुलित प्राथमिकता देता है। उन्होंने नागरिकों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. धीरेंद्र तायल ने कहा कि 2014 से केंद्र सरकार अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्री-बजट टैक्स राहत को मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी कदम बताया। प्रदेश संयोजक (आर्थिक प्रकोष्ठ) नवीन सोनी ने बजट में अधोसंरचना विकास, सड़क-रेल विस्तार और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक राज किशोर की उपस्थिति भी रही। संचालन मोर्चा अध्यक्षों—नाजिम खान, अमित खैरवाल, मंदीप सिंह और सतपाल वर्मा—ने किया। अंत में समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।