Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/18 फरवरी। लुधियाना के जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में लिफ्ट के इंतजार में रेलिंग पर बैठने लगी एक स्टूडेंट युवती अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर गई। जिस कारण वह दूसरी मंजिल से नीचे जमीन पर जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि युवती को साथी स्टूडेंट लड़की ने पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह पकड़ नहीं सकी। मृतका की पहचान लुधियाना की शबनम खातून के नाम से हुई। मृतका की दो बहनों और दो भाई हैं। वह बीबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी। मामले की सूचना मिलने पर जगराओं पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह शबनम बुधवार को कॉलेज आई थी। इस दौरान वह नीचे जाने के लिए लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। इंतजार करते हुए वे सीढ़ियों पर बनी रेलिंग के पास खड़ गई। जिसके बाद रेलिंग पर बैठने लगी तो अचानक असंतुलित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी स्टाफ ने छात्रा को उठाकर लुधियाना के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें शबनम गिरती हुई नजर आ रही है। ---