Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ई-मेल के जरिए मिली धमकी, पुलिस व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा
डेराबस्सी 17 Feb : गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल प्रबंधन को ई-मेल के माध्यम से स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एहतियातन स्कूल प्रशासन ने तुरंत विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी और मामले की सूचना पुलिस को दी। स्कूल की प्रिंसिपल कविता अत्री ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे स्कूल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से मेल प्राप्त हुई। मेल में दोपहर करीब 1 बजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। संदेश देखते ही प्रबंधन ने बिना देर किए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल खाली करवाने का निर्णय लिया। अभिभावकों को सूचित कर बच्चों को घर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। पूरे स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली गई। खबर लिखे जाने तक स्कूल या आसपास कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। थाना डेराबस्सी के प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित मोर ने बताया कि साइबर सेल की मदद से ई-मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए तुरंत कदम उठाया गया। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।