चरणजीत सिंह चन्न
जगरांव/यूटर्न/17 फरवरी। सुधार मंडी में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान दो युवकों को नशा करते हुए काबू किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हवलदार अमृतपाल सिंह नंबर 569 पुलिस पार्टी सहित गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के संबंध में नहर पुल सुधार के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि सुधार मंडी में बने एक गोदाम में दो मोने युवक चिट्टे का सेवन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने गोदाम में छापा मारा। छापेमारी के दौरान दोनों युवकों ने पुलिस को देखकर अपने हाथ में पकड़ा सामान एक तरफ फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
---