Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 4.35 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 17 फरवरी : शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना लुधियाना की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के रेवाड़ी से काबू किया। पुलिस कमिश्नर श्री स्वप्न शर्मा, आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर तथा डिप्टी कमिश्नर पुलिस श्री हरपाल सिंह, पीपीएस की निगरानी में एडीसीपी श्री वैभव सहगल, पीपीएस और एसीपी साइबर क्राइम श्री मुराद जसवीर सिंह गिल, पीपीएस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, साइबर क्राइम थाना लुधियाना में दर्ज मुकदमा नंबर 01/2024 के तहत 12 फरवरी 2026 को आरोपी विक्रम यादव निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया और उससे करीब 4 करोड़ 35 लाख रुपये ठग लिए। जांच में सामने आया कि ठगी गई रकम में से 60 लाख रुपये आरोपी विक्रम यादव के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को 17 फरवरी 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन निवेश प्रस्ताव से सावधान रहें। ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।