Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंचकूला 17 Feb : सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के सख्ती से पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचकूला ट्रैफिक पुलिस लगातार विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज थाना यातायात सूरजपुर की टीम द्वारा नियमित जांच के दौरान एक बस बिना वैध परमिट के संचालित पाई गई। जांच के दौरान एक बस, जो बद्दी से लखीमपुर वाया मडानवाला संचालित हो रही थी, के दस्तावेजों की जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि बस के पास वैध परमिट नहीं था, जो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। इस पर थाना यातायात सूरजपुर की टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत बस के विरुद्ध ₹33,500/- का चालान किया तथा वाहन को नियमानुसार इम्पाउंड किया गया। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सभी वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें तथा नियमों का पालन करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।