Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/17 फरवरी। मोहाली में डेराबस्सी के गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी स्कूल प्रशासन को ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसमें स्कूल परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इस सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचित किया। एहतियात के तौर पर स्कूल को तत्काल खाली करा लिया गया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। घटना की सूचना मिलते स्कूल पहुचे अभिभावक घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए। अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर उनमें चिंता का माहौल था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील की।इसी बीच, मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया, जिसके बाद वहां भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच जारी है। पुलिस की साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ----