Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
मूसेवाला के पैसों के विवाद पर पिता बलकौर का खुलासा, बेटे का पूरा हिसाब बंटी बैंस देखता था, घर आकर कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाए - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/17 फरवरी। दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के पैसों के हिसाब किताब को लेकर चल रहे विवाद के बीच बंटी बैंस ने कुछ दिन पहले एक ऑडियो वायरल की थी। जिसमें सिद्धू की माता चरन कौर और म्यूजिक डायरेक्टर बंटी बैंस के बीच बातचीत थी। वहीं, अब सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने इसी मामले को लेकर एक पोस्ट शेयर कर सारी बात साफ की है। उन्होंने साफ किया है बेटे का सारा हिसाब बंटी बैंस ही देखता था। 2020 में बंटी हमारे घर आया था। इस दौरान बैक डेट में कॉन्ट्रैक्ट तक साइन करवाएं गए। हम कभी भी अपनी निजी बातें सोशल मीडिया पर नहीं लाना चाहते थे। लेकिन जब हमारी ऑडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, तो सच स्पष्ट करना जरूरी हो जाता है। बंटी बेटा, अगर आप कह रहे हैं कि हमारा कोई लेना-देना नहीं है, तो एक मां की ऑडियो सार्वजनिक करके कहानी बनाना ठीक नहीं है। सिद्धू की मौत से चार दिन बाद कांट्रेक्ट करवाया 2022 में शुभदीप की मौत के चार दिन बाद, 4 जून 2022 को आप संपर्क करके घर आए। उस समय हम गहरे दुख में थे। हमें होश तक नहीं थी। उसी हालत में हमसे अगस्त 2020 की बैक-डेट का कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया। इतनी जल्दबाज़ी क्यों थी? उस स्थिति में साइन करवाना कितना उचित था? सारा हिसाब किताब बंटी देखता था सारे पैसों का लेन-देन आप ही देखते थे। रिपोर्ट आपके पास होती थी। हमने सिर्फ आप पर भरोसा किया। आपने यह भी कहा था कि वन डिजिटल से इतनी बड़ी रकम एक साथ अकाउंट में न लिया करें, नहीं तो टैक्स का मामला बन सकता है। हम कभी शबीर से नहीं मिले, न ही हमारा बेटा मिला था। जिस व्यक्ति को हम जानते ही नहीं, उसके साथ हमने कौन-सा एग्रीमेंट किया? कौन-से फैसले लिए? कौन-से कागज़ साइन किए? हमें भरोसे में लेकर, बंटी बेटा, आपने ही सब कुछ करवाया। गुरप्रीत से हम सिर्फ एक बार मिले थे, और वह भी आप ही मिलवाकर लाए थे। शुभ के जाने के बाद भी हम उनसे सिर्फ एक बार ही मिले, वह भी आप ही लेकर गए थे। ----