Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
लोकल बॉडी मंत्री के अपने शहर में ही ‘स्पेशल असिस्टेंस फंड’ पर ब्रेक, - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लोकल बॉडी मंत्री के अपने शहर में ही ‘स्पेशल असिस्टेंस फंड’ पर ब्रेक,

निगम के 135 करोड़ के टेंडर ठंडे बस्ते में — शहर रह जाएगा विकास कार्यों से महरूम ?
लुधियाना, 16 फरवरी। केंद्र सरकार से मिले 300 करोड़ रुपये के स्पेशल असिस्टेंस फंड में से लुधियाना नगर निगम को आवंटित हिस्से पर ही अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। करीब 135 करोड़ रुपये के टेंडर वर्क ऑर्डर के इंतजार में अटके पड़े हैं। फंड की उपयोगिता पर उठते सवालों और संभावित वापसी की चर्चाओं ने निगम के गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इसका मुख्य कारण कोई और नहीं बल्कि निगम की इलैक्टेड बॉडी और भ्र्ष्ट अधिकारीयों का निजी ग्लोरिफिकेशन को तवज्जों देना है। विडंबना यह है कि लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा जहां राज्य को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश का केंद्र बनाने में सक्रिय हैं, वहीं उनके अपने शहर में विकास कार्य कागजों से बाहर नहीं निकल पा रहे। जानकारी अनुसार केंद्र सरकार द्वारा जारी 1000 करोड़ रुपये के स्पेशल असिस्टेंस फंड में से पंजाब को 300 करोड़ रुपये की पहली किश्त मिल चुकी है। जबकि बकाया 700 करोड़ की राशि पहली किश्त की उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) भेजे जाने के बाद ही जारी होगी। ऐसे में कम समय में इतनी बड़ी राशि का इस्तेमाल हो पाएगा या नहीं इसे लेकर भी घबराहट पैदा हो रही है लैस बढ़ाने की आढ़ में ये कौन सा खेल ? चर्चाओं की माने तो सोमवार को मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर , सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और डिप्टी मेयर प्रिंस जोहर द्वारा ठेकेदारों के साथ बैठकों में कथित तौर पर टेंडरों में पहले से दी गई 4 से 12 प्रतिशत ‘लेस’ के बावजूद और अधिक कटौती ( लेस )का दबाव बनाया गया। ठेकेदारों ने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए इंकार कर दिया। चर्चा है की वास्तव में लैस के दबाव की आढ़ में कोई और ही खेल खेला जा रहा। एस्टीमेट से कम कीमत तो ठेकेदारों पर लेस का दबाव गलत जबकि एक्सपर्ट्स की माने तो कानूनन टेंडर के एस्टीमेट से कम कीमत पर बिड आने पर ठेकेदारों पर लेस बढ़ाने का दबाव नहीं डाला जा सकता। जानकारी के मुताबिक 14 टेंडर खोले जा चुके हैं जिनपर पहले से दी गई 4 से 12 प्रतिशत ‘लेस’ के साथ बिड की गई है उधर 11 फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी में लंबित हैं, जबकि 6 आपसी विवादों में फंसे हैं। अन्य शहरों में 80 % काम शुरू उधर स्पेशल अस्सिस्टेंस फंड के तहत अन्य शहरों में अलाट हुए टेंडरों के 80 % से ज्यादा काम शुरू हो चुके है । ऐसे में अगर तुरंत वर्क आर्डर जारी कर काम शुरू नहीं हुआ तो लुधियाना का फंड किसी और शहर को शिफ्ट हो कर वहां लगे दिया जाएगा। सब की निगाहे मंत्री अरोड़ा पर टिक्की है सिर्फ 2% लैस पर अलाट हुआ गोबर लिफ्टिंग का 33 करोड़ का टेंडर चर्चाओं की माने तो पिछले दिनों निगम द्वारा गोबर लिफ्टिंग का 33 करोड़ का सिंगल टेंडर केवल 2 % लैस पर अलाट कर दिया गया। जबकि देश के कई राज्यों में नगर निगम गोबर उठवाने के लिए ठेकेदारों से पैसे चार्ज कर राजस्व बढ़ाती है। लेकिन मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर द्वारा गोबर ठेकेदार पर लिफ्टिंग टेंडर में लैस को 2 % से बढ़ा कर 20 से 25 % करने का दबाव क्यों बनाया गया। लोकल बॉडी के दोनों विभागों के अलग अलग माप दंड क्यों इसी प्रकार लोकल बॉडी के अन्य विभाग जबकि इम्प्रूवमेंट में सड़कों का । 5 करोड़ का टेंडर 2 % लैस पर अलाट हुआ है । हैरानी जनक बात यह है की लोक बॉडी के दोनों विभागों के अलग अलग पैमाने क्यों ? लोगों में चर्चा है की क्या लोकल बॉडी मंत्री मामले में हस्तक्षेप कर तुरंत काम शुरू करवा पाएंगे या स्थानीय नेताओं की सैल्फ ग्लोरिफिकेशन शहर वासियों को भारी पड़ेगी