Advertisement
uturntime
Breaking
वीआईपी रोड से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज शराब के दौरान विवाद ने लिया खूनी रूप, तलवार से हमला कर निहंग सिंह को किया गंभीर घायल लोकल बॉडी मंत्री के अपने शहर में ही ‘स्पेशल असिस्टेंस फंड’ पर ब्रेक, विकास को मिली रफ्तार, वार्ड नंबर 26 में 2.36 करोड़ के प्रोजेक्टों की शुरुआत, पी.ए.यू. स्कूल के हर्षित मिश्रा ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान* मैगी के 50 साल पूरे, जारी हुआ स्मारक डाक टिकट एआई समिट शॉक: दिल्ली के होटल सुइट्स की कीमत एक रात के लिए 15 से 30 लाख के बीच बढ़ी हरियाणा के पलवल में पानी के खराब होने से 15 दिनों में 12 मौतें पहले ‘चायवाला’ मज़ाक, अब ‘राहुलवादी नहीं’: अय्यर के गुस्से ने कांग्रेस में फूट को उजागर किया पंजाब विधानसभा हल्कों के 117 इंचार्ज लगाने पर भाजपा के राजनेताओं की आपस में खटकने की चर्चाएं, पोस्ट भी हटाई “हमें अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था” जैसे हुए लुधियाना वासियों के हालात डेराबस्सी के मुख्य बाजार में पहली बार निकली शिव बारात, गूंजे जयकारे
Logo
uturntime
चंडीगढ़, 16 फरवरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) नियमित व स्वयंपाठी वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) कल से आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे। सीनियर सैकेण्डरी परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक तथा सैकेण्डरी परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। प्रदेशभर के 1421 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5,66,400 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि विद्यालय प्रमुख अपने यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन कर विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड ए-4 साइज पेपर पर रंगीन प्रिंट में डाउनलोड करें। यदि किसी विवरण में त्रुटि हो तो 20 फरवरी 2026 तक मूल दस्तावेज व निर्धारित शुल्क सहित बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से शुद्धि करवाई जा सकती है। परीक्षा उपरांत फोटो व हस्ताक्षर में किसी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा। दिव्यांग परीक्षार्थियों को मान्य प्रमाण पत्र/UDID कार्ड के आधार पर लेखक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाइन 01664-254309 अथवा संबंधित ई-मेल पर संपर्क किया जा सकता है।