Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
डेराबस्सी में अटल स्मृति कार्यक्रम, राष्ट्रभक्ति और सद्भाव के संदेश से गूंजा राम मंदिर परिसर - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 28 Dec : रेलवे फाटक के निकट स्थित राम मंदिर परिसर में भारत रत्न, तीन बार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के पावन अवसर पर एक गरिमामय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत इस आयोजन में अटल जी के विराट व्यक्तित्व और उनके विचारों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में दिल्ली से राज्य मंत्री दुष्यंत गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला प्रधान संजीव वशिष्ट डेराबस्सी भाजपा नेता एवं प्रदेश सचिव संजीव खन्ना, तथा अमलोह से पूर्व प्रधान प्रदीप, मंडल प्रधान पवन धीमान, राजिंदर कौशिक, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गांधी, राधे श्याम, रविंदर राणा, गुरदर्शन सिंह सैनी, सभी पुराने व नए मंडल प्रधानों सहित बड़ी गिनती पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने अटल जी के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का सशक्त स्तंभ बताया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। संजीव खन्ना ने बताया कि ‘मन की बात’ का यह 129वां एपिसोड था, जिसमें प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सफलताओं ने देश को नया आत्मविश्वास और नई ऊर्जा प्रदान की है। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को सरलता, सद्भाव और अडिग राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन राजनीतिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने अटल जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत स्नेह भोज की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। पूरा वातावरण ‘अटल जी अमर रहें’ के नारों और राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर रहा।