Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
कालका लाइट चौक पर ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार गंभीर घायल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 15 Feb : बलटाना स्थित बिग बाजार के पास कालका लाइट चौक पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान योगेश कुमार (30) पुत्र रमेश कुमार, मूल निवासी ग्राम कुकरावली, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) तथा वर्तमान निवासी मकान संख्या 2578, सेक्टर-15, पंचकुला के रूप में हुई है। पीड़ित योगेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 26 जनवरी 2026 की रात वह अपने काले रंग के स्कूटर (नंबर CH-01-CZ-6942) से ज़ीरकपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 10 बजे जब वह बिग बाजार के समीप कालका लाइट चौक पर पहुंचा, तभी पंचकुला की तरफ से आ रहे ट्रक नंबर HR-39-E-5380 के अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही योगेश कुमार सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हादसे में स्कूटर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। योगेश के अनुसार, ट्रक चालक कुछ पल के लिए रुका, लेकिन बाद में मौके से फरार हो गया। जाते समय उसने ट्रक का नंबर नोट कर लिया। राहगीरों की सहायता से 108 एम्बुलेंस के जरिए घायल को पहले ढाकोली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जनरल अस्पताल सेक्टर-16, चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के बाद 27 जनवरी 2026 को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चौकी बलटाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर उसे पढ़कर सुनाया, जिसे उसने सही बताते हुए हस्ताक्षर किए। जांच के दौरान मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125 के तहत बनता पाया गया। ट्रक नंबर HR-39-E-5380 के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाएगी।