Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 15 Feb : बलटाना के हरमिलाप नगर स्थित एक मकान में शराब के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। निहंग सिंह सुखमंदर सिंह (34), निवासी ग्राम नागरा, उप-जिला भवानीगढ़, जिला संगरूर, पर उसके मित्र ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सुखमंदर सिंह के बाएं हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल सुखमंदर सिंह के बयान के अनुसार 13 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह हरजोत सिंह के घर पहुंचा था। आरोप है कि बातचीत के दौरान हरजोत सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 10 बजे जब सुखमंदर सिंह वहां से जाने लगा तो आरोपी ने उसे कमरे में घेर लिया और तलवार से हमला कर दिया। बचाव के लिए हाथ आगे करने पर उसका अंगूठा कट गया। इसके बाद आरोपी ने उसके शरीर और पैरों पर भी कई वार किए। घटना के बाद घायल को ढाकोली के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गवर्नमेंट हॉस्पिटल सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है। पुलिस स्टेशन ज़ीरकपुर में आरोपी हरजोत सिंह पुत्र सुरमुख सिंह, निवासी मकान नंबर 705, हरमिलाप नगर, बलटाना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109, 115(2), 118(1), 126(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।