Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 15 Feb : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए अग्रवाल सभा जीरकपुर (रजिस्टर्ड) द्वारा निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 100 से अधिक मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। संस्था के अध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया कि कैंप में डॉ. राजदविंदर सिंह गिल तथा डॉ. बलदेव सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान शुगर और ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। कैंप रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया। मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया गया, ताकि वे समय रहते बीमारियों से बचाव कर सकें। बड़ी संख्या में लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर संस्था की ओर से खीर का भंडारा भी लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।