Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/15/फरवरी। थाना हठूर की पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर पावर ऑफ अटॉर्नी (मुख्तारनामा) में हेराफेरी कर 12 एकड़ जमीन बेचने का आरोप साबित हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए थाना हठूर के एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि रणजोध सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी गांव चकर, तहसील जगरांव ने पुलिस को एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि जसविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने उसकी दी हुई पावर ऑफ अटॉर्नी के साथ छेड़छाड़ की और धोखे से उसकी 12 एकड़ जमीन बेच दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच (रिपोर्ट PGD) की गई, जिसमें आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जसविंदर सिंह, निवासी चकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (दस्तावेजों की जालसाजी) और 471 (फर्जी दस्तावेज का उपयोग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।