Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/15 फरवरी। ढंडारी कलां इलाके में एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर डाली। हत्या के कारण अभी पता नहीं चल सका है। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। मृतक की पहचान 44 वर्षीय सिकंदर चौहान के रूप में हुई है। जबकि आरोपी उसका बेटा उमेश चौहान (25) है। मामले की सूचना मिलने पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दी है। जानकारी के अनुसार उमेश और सिकंदर दोनों मूल्य रूप से यूपी के रहने वाले है और दीप कॉलोनी के एक कमरे के किराए के मकान में रहते थे। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, रविवार को उमेश भांग का सेवन कर नशे की हालत में घर लौटा और पिता से बहस करने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराया। लेकिन कुछ ही मिनट बाद एक निवासी ने कमरे के बाहर खून बहता देखा। दरवाजा खोलने पर सिकंदर चौहान खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले। उनकी गर्दन पर कई वार किए गए थे। ---