Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 15 Feb : महाशिवरात्रि पर्व पर बगलामुखी धाम में चल रहे 243 घंटे के अखंड महायज्ञ के पांचवें दिन वातावरण शिवभक्ति और राष्ट्रभावना से सराबोर नजर आया। महंत प्रवीण चौधरी जी ने मंत्रोच्चारण के साथ आठ पहर का विशेष पूजन संपन्न कराया। शिवलिंग का गंगाजल, दूध और दही से अभिषेक कर बेलपत्र, चंदन व शहद से तिलक किया गया। महंत जी ने श्रद्धालुओं को शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, संयम और आस्था का प्रतीक है। शाम को आयोजित भजन संध्या में गायक कुमार संजीव ने शिव भजनों के साथ राष्ट्रगीत प्रस्तुत कर भक्तों में देशभक्ति का जोश भी जगाया। धाम स्थित मां अन्नपूर्णा रसोई में व्रतधारियों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई। मुख्य सेवादार मनप्रीत छतवाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने परिवार सहित यज्ञ में आहुति देने का निमंत्रण स्वीकार किया है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन रक्तदान शिविर भी आयोजित हो रहा है, जहां श्रद्धालु आध्यात्मिक साधना के साथ मानवता की सेवा में रक्तदान कर रहे हैं। श्रद्धा, सेवा और राष्ट्रभक्ति का यह संगम महाशिवरात्रि को विशेष बना रहा है।