Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/15 फरवरी। 10 फरवरी को दो प्रवासियों पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को मोगा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई मोगा पुलिस और सीआईए स्टाफ ने मिलकर की। 10 फरवरी को मोगा जिले में दो प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी गई थी। बिहार से आए ये दोनों मजदूर मोगा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं और गोली लगने से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 10 फरवरी की घटना के बाद से ही पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी घल्ल कलां इलाके में मौजूद हैं। जब पुलिस टीम उन्हें पकड़ने पहुंची, तो आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी, जिसकी पहचान जोबनप्रीत के रूप में हुई है, की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरा आरोपी आकाशदीप भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। विदेशी हैंडलर के इशारे में पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश पुलिस के अनुसार, इन्हीं दोनों आरोपियों ने प्रवासियों पर फायरिंग की थी। वे विदेशी हैंडलर के इशारे पर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। दोनों आरोपियों को काबू कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। ----