Advertisement
uturntime
Breaking
हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानों की तैयारी तेज, एयर इंडिया को स्लॉट मंजूर दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट्स प्रस्तावित, मालवा क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा चंडीगढ़ से मोटरसाइकिल चोरी कर गांवों में बेचने वाला गिरोह बेनकाब, 20 बाइक समेत एक काबू विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, गोल्ड रिजर्व में 14 अरब डॉलर से अधिक की कमी रेहड़ी वाले को 20 हजार में पड़ा एक कुलचा, युवक ने चाचा कहकर छूए पांव और कुलचा खाकर चुराई नकदी श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला के लिए पूरी तरह तैयार; हरजोत सिंह बैंस ने व्यापक प्रबंधों के दिए निर्देश हरियाणा-यूरोपीय संघ वर्किंग ग्रुप बनेगा, बीवीएम, यूएसएन की छात्राओं ने नेशनल योगासन चैंपियनशिप में किया पंजाब का प्रतिनिधित्व डॉ. अरविंद शर्मा ने अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट, सहकारिता सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा बाजवा के ‘बैंड वाला’ बयान पर आप का कांग्रेस दफ्तर घेराव, माफी की मांग हरियाणा-यूरोपीय संघ वर्किंग ग्रुप बनेगा, मुक्त व्यापार समझौते से खुलेंगे नए अवसर: सीएम सैनी पांच महीने बाद यूएस के टेक्सास से 28 वर्षीय हरदीप सिंह की बॉडी गांव पहुंची युवा और डिजिटल दुनिया की चुनौती
Logo
uturntime
सोनू टुटेजा बठिंडा/यूटर्न/14 फरवरी। जिले के तलवंडी साबो थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी के 20 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। इस दौरान गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें गांवों में बेचता था। अब इस गिरोह के तार बठिंडा से भी जुड़ गए हैं। एसपी हेडक्वार्टर जगदीश कुमार और डीएसपी हरप्रीत सिंह की निगरानी में थाना प्रभारी हरबंस सिंह की अगुवाई में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। चौकी सिंगो इंचार्ज सहायक थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि धर्मवीर सिंह उर्फ धर्म निवासी गांव नंगला मोटरसाइकिल चोरी के धंधे में शामिल है। पुलिस ने 7 फरवरी को मुखबिर की सूचना के आधार पर धर्मवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान 20 वर्षीय आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने कबूल किया कि वह चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ मिलकर चंडीगढ़ और पंजाब के अन्य शहरों से मोटरसाइकिल चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से अब तक 20 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं। ----