Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 13 फरवरी। जिला लुधियाना आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO पर की गई “बैंड बाजा वाला” टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के लुधियाना स्थित कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और विधायकों ने कार्यालय के बाहर प्रतीकात्मक रूप से बैंड बजाकर विरोध जताया। मुंडियां ने कहा कि जब तक बाजवा सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, पार्टी का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख व्यक्तिगत और आपत्तिजनक टिप्पणियों का सहारा ले रही है। आप नेताओं ने कहा कि बाजवा की टिप्पणी से बैंड बजाने वाले समुदाय का अपमान हुआ है, जो उनकी दलित विरोधी मानसिकता दर्शाता है। मंत्री हरभजन सिंह ETO ने भी बयान की निंदा करते हुए इसे मेहनतकश परिवारों का अपमान बताया। प्रदर्शन में कई विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।