Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/12/फरवरी। थाना सिद्धवां बेट पुलिस ने गश्त एवं जांच के दौरान एक व्यक्ति को कथित रूप से हेरोइन सहित गिरफ्तार करने का दावा किया है। जानकारी देते हुए एएसआई राजविंदरपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ बस अड्डा गिदड़विंडी में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना मिली कि रविंदर सिंह उर्फ रवि पुत्र ओम प्रकाश निवासी खोलियां वाला पुल, मलसीहा बाजण, थाना सिद्धवां बेट कथित रूप से हेरोइन लेकर नहर की पगडंडी के रास्ते गांव गिदड़विंडी की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर उक्त व्यक्ति को काबू किया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 6 ग्राम कथित हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।