Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने दिखाई तत्परता, सेक्टर-32 अस्पताल रेफर
जीरकपुर 12 Feb : व्यस्त पटियाला लाइट प्वाइंट चौक पर बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। बनूड़ से अपने पति के साथ बस में सवार होकर जीरकपुर आ रही सविता देवी उस समय गंभीर रूप से घायल हो गईं, जब बस के रुकने के बाद अचानक दोबारा चलने से वह नीचे गिर पड़ीं। जानकारी के अनुसार बस जैसे ही पटियाला लाइट प्वाइंट पर रुकी, सविता देवी के पति पहले नीचे उतर गए। इसी दौरान जब सविता देवी बस से उतर रही थीं, तभी चालक ने कथित लापरवाही बरतते हुए बस आगे बढ़ा दी। अचानक बस चलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं। गिरने से उनके सिर में गहरी चोट आई और वह मौके पर ही लहूलुहान हो गईं। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। मौके पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल जसविंदर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए एक ऑटो रुकवाया और घायल महिला को उनके पति सहित तुरंत सरकारी अस्पताल ढकोली पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालकों की लापरवाही के कारण इस प्रकार के हादसे आए दिन सामने आते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक परिवहन चालकों को सख्त निर्देश जारी किए जाएं और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे।