Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब में 'आउटडोर एडवरटाइजिंग पॉलिसी-2026' का ब्लूप्रिंट तैयार; हाईवे से हटेंगे यूनिपोल, अब छतों पर लगेंगे विज्ञापन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बड़ा बदलाव: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में अहम बैठक, नई नीति से बदल जाएगा विज्ञापन का स्वरूप
लुधियाना/चंडीगढ़ 12 Feb : पंजाब सरकार राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी और शहरों को नया लुक देने के लिए 'पंजाब स्टेट आउटडोर एडवरटाइजिंग पॉलिसी-2026' का फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर चुकी है। इस नई नीति को अमलीजामा पहनाने के लिए आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्य सचिव (Chief Secretary) की अगुवाई में सभी संबंधित विभागों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। 2026 की यह नीति पुरानी विज्ञापन नीति से न केवल व्यापक है, बल्कि इसमें विज्ञापनों के लिए ऐसे स्थान भी खोले गए हैं जो अब तक वर्जित थे। निजी संपत्ति और पब्लिक यूटिलिटी का होगा इस्तेमाल नई पॉलिसी के ड्राफ्ट के अनुसार, अब विज्ञापन केवल यूनिपोल तक सीमित नहीं रहेंगे। पहली बार निजी घरों की छतों (Roof-top), दीवारों, सार्वजनिक शौचालयों, गारबेज पॉइंट्स और स्ट्रीट लाइट पोल्स को भी विज्ञापन के दायरे में लाया गया है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट वाहनों, बसों, पुलिस बूथों और टैक्सियों पर भी कमर्शियल विज्ञापन चस्पा किए जा सकेंगे। रोड सेफ्टी पर कड़ा प्रहार: हाईवे 'यूनिपोल फ्री' करने की तैयारी मौजूदा एडवरटाइजिंग पॉलिसी में स्टेट और नेशनल हाईवे के चौराहों पर लगे विशालकाय यूनिपोल अक्सर हादसों का सबब बनते हैं। नई नीति में रोड सेफ्टी और ट्रैफिक रिसर्च सेंटर की सिफारिशों पर बड़ा फैसला लिया गया है। अब हाईवे और मुख्य चौराहों पर यूनिपोल नहीं लगाए जा सकेंगे, ताकि चालकों का ध्यान न भटके। निगमों की बढ़ेगी सिरदर्दी; टैक्स चोरी रोकना होगा बड़ी चुनौती जहाँ नई नीति राजस्व बढ़ाने का दावा कर रही है, वहीं नगर निगमों के लिए यह बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि: निगरानी का संकट: निजी संपत्तियों और गली-मोहल्लों में विज्ञापन की निगरानी के लिए निगमों के पास स्टाफ की भारी कमी है। राजस्व का गणित: फिलहाल एक विज्ञापन कंपनी से करोड़ों का एकमुश्त राजस्व आता है, लेकिन नई विकेंद्रीकृत नीति में टैक्स चोरी के रास्ते खुल सकते हैं। इन विभागों का रहेगा साझा नियंत्रण यह नीति पूरे पंजाब में एक समान लागू होगी, जिसमें लोकल गवर्नमेंट, हाउसिंग, ट्रांसपोर्ट, PWD (B&R), ग्रामीण विकास, जनसंपर्क और गृह विभाग (पुलिस) की सामूहिक भूमिका रहेगी। बैठक में ड्राफ्ट को हरी झंडी मिलने के बाद सरकार इस पर जनता से आपत्तियां मांगेगी, जिसके बाद अंतिम अधिसूचना जारी होगी। न्यूज कैप्सूल: क्या बदलेगा? आम आदमी को लाभ: लोकेशन के आधार पर निजी छतों से कमाई का मौका। हादसों पर लगाम: नेशनल हाईवे और चौराहों से विज्ञापनों का बोझ कम होगा। स्मार्ट सिटी को बल: डिजिटल और सुव्यवस्थित विज्ञापन प्रणाली से सौंदर्यीकरण बढ़ेगा।