Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जगराओं में राजनीतिक पाखंड उजागर चरणजीत सिंह चन्न जगरांव/यूटर्न/11 फरवरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव गोपी शर्मा ने बुधवार विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस के पार्षदों की राजनीतिक कार्यशैली पर तीखा हमला बोलते हुए उनके दोहरे चरित्र को बेनकाब किया है। सोशल मीडिया पर गोपी शर्मा ने आरोप लगाया कि एक तरफ कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के नेता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की आलोचना कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वे गुप्त रूप से इन्हीं योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। गोपी शर्मा ने खुलासा किया कि जगरांव के कई कांग्रेसी पार्षद एवं नेता, जिनका अपना राजनीतिक वजूद अस्थिर है और जो बार-बार दल बदलने के लिए जाने जाते हैं, अब आगामी नगर परिषद चुनावों को देखते हुए अवसरवादी राजनीति पर उतर आए हैं। कांग्रेसी जमकर बना रहे लोगों के कार्ड उन्होंने आरोप लगाया कि ये कांग्रेसी सरकारी कर्मचारियों को अपने निजी आवासों पर बुलाकर, सरकार द्वारा दी जा रही 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड अपने वार्ड के लोगों के लिए बनवा रहे हैं। इसका एकमात्र उद्देश्य मतदाताओं को यह भ्रमित करना है कि यह लाभ उनके व्यक्तिगत प्रयासों से मिल रहा है। यह जनता है, सब जानती है आप' नेता ने कड़े शब्दों में कहा कि जनता सब हकीकत जानती है। जो नेता अपनी मूल पार्टी के प्रति वफादार नहीं रह सके, वे आम जनता के लिए क्या करेंगे? उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार बड़े स्तर पर कैंप लगाकर पारदर्शिता के साथ आम लोगों को लाभ दे रही है, लेकिन कांग्रेसियों द्वारा इसे 'वोट बैंक' के लिए इस्तेमाल करना अनैतिक है। शर्मा ने दावा किया कि जनता आगामी चुनावों में इन पार्षदों के पिछले पांच साल के कारनामों पर अपनी मोहर लगाएगी और उन्हें सबक सिखाएगी। कांग्रेसी नेता ने नहीं रखा पक्ष जब आप नेता गोपी शर्मा द्वारा कांग्रेसी नेताओं पर आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही जल कल्याणकारी योजनाओं का चोरी छुपे लाभ उठाने के लगा जा रहे आरोपों की बारे में कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह ठुकराल से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो कई बार फोन किए जाने के बावजूद उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। ----