Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 27 दिसंबर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार वंचित और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर ऐतिहासिक कदम उठा रही है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी छात्र केवल आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे। डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत अब तक 4.77 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस योजना के अंतर्गत पूरे राज्य से 2.62 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जो सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना हेतु 245 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है, जबकि पिछले वर्ष 2.37 लाख से अधिक विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी। कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि मान सरकार के लिए शिक्षा कोई योजना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की मजबूत नींव है। सरकार हर उस विद्यार्थी के साथ खड़ी है जो शिक्षा के बल पर अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहता है।