Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/11 फरवरी। पंजाब के फरीदकोट में दो दोस्तों ने अपने एक साथी की किरच (धारदार हथियार) से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात मंगलवार-बुधवार मध्य रात को चांद मैरिज पैलेस के बाहर पेश आई। जहां ये सभी एक विवाह समारोह में शामिल थे। दो दिन इसी विवाह से संबंधित जागो पार्टी के दौरान आपस में हुई कहासूनी की रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान न्यू कैंट रोड निवासी दिलप्रीत सिंह (28) के रूप में हुई और इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता गुरप्यार सिंह के बयान पर मृतक के दो दोस्तों भान सिंह कालोनी निवासी खुशप्रीत सिंह और गांव पिपली निवासी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोस्तों में हुई थी मामूली कहासुनी दिलप्रीत सिंह अपने दोस्त अनिल रावत की शादी में परिवार समेत शामिल होने गया था। शादी समारोह में उसके अन्य दोस्त भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शादी वाले घर मे दो दिन पहले जागो पार्टी के दौरान दिलप्रीत सिंह की अपने ही दोस्त खुशप्रीत सिंह के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। मंगलवार रात चांद पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान जब दिलप्रीत सिंह खाना खा रहा था, तब खुशप्रीत सिंह और उसका एक अन्य साथी उसे बाहर बुलाकर ले गए। वहां एक ने उसकी दोनों बाजू पकड़ लीं, जबकि दूसरे ने उस पर किरच से लगातार वार किए। गंभीर रूप से घायल दिलप्रीत किसी तरह अंदर पहुंचा, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। ----