Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
दिनदहाड़े एटीएम में ठगी, दिव्यांग का कार्ड बदलकर 60 हजार उड़ाए - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 11 Feb : वीआईपी रोड स्थित आरबीएल बैंक के एटीएम में दिनदहाड़े शातिर ठगों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक दिव्यांग व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने महज 5-5 मिनट के अंतराल में 10-10 हजार रुपये की छह बार निकासी की और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह शारीरिक रूप से विकलांग है और उसे चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है। इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने मदद का बहाना बनाकर उससे बातचीत शुरू की और चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। पीड़ित को ठगी का पता तब चला, जब उसके मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने के लगातार मैसेज आने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक खाते से 60 हजार रुपये साफ हो चुके थे। घटना के समय एटीएम पर कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिससे ठगों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीआईपी रोड जैसे व्यस्त इलाके में स्थित एटीएम पर सुरक्षा गार्ड का न होना गंभीर लापरवाही है। इस घटना के बाद बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय किसी अनजान व्यक्ति से सहायता न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। बॉक्स फ्लैग मार्च के 24 घंटे के भीतर ही दिव्यांग से ठगी, सुरक्षा दावों पर उठे सवाल सोमवार शाम को जीरकपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया था। इस दौरान प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के दावे किए थे। लेकिन फ्लैग मार्च के महज 24 घंटे के भीतर ही वीआईपी रोड जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े एटीएम ठगी की घटना सामने आना पुलिस और बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर करता है। एटीएम जैसे संवेदनशील स्थान पर न सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी और न ही ठगों पर कोई रोक—यह स्थिति आम लोगों, खासकर बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है।