Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 27 Dec : आपसी सौहार्द और भाईचारे की एक प्रेरणादायक मिसाल उस समय देखने को मिली, जब मुस्लिम वेलफेयर कमेटी (8360) डेराबस्सी की ओर से सिख इतिहास के अमर शहीद छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की शहादत की याद में लंगर का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि धर्म से ऊपर इंसानियत और एकता का भाव ही समाज की असली ताकत है। मुस्लिम वेलफेयर कमेटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए लंगर लगाया गया। लंगर में बड़ी संख्या में राहगीरों, स्थानीय लोगों, सिख संगत सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन स्थल पर सभी को बिना किसी भेदभाव के भोजन परोसा गया, जिससे सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे साहिबजादों की कुर्बानी केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश और मानवता के लिए प्रेरणा है। अत्याचार के सामने डटकर खड़े होकर उन्होंने धर्म और न्याय की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इसी भावना को जीवंत रखने के उद्देश्य से मुस्लिम वेलफेयर कमेटी (8360) द्वारा यह लंगर लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डेराबस्सी हमेशा से ही आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक रहा है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास को मजबूत करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को एक-दूसरे के धर्म और परंपराओं का सम्मान करना सिखाते हैं। स्थानीय लोगों और सिख संगत ने मुस्लिम वेलफेयर कमेटी (8360) के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन देश की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करते हैं। आयोजन के दौरान कमेटी के सदस्यों और युवाओं ने सेवा भावना के साथ लंगर की सेवा कर मानवता की मिसाल पेश की।