Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 27 Dec : होनहार युवा सार्थक भसीन ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT)-2025 में 98.47 पर्सेंटाइल हासिल कर न सिर्फ शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि लुधियाना से सिटी टॉपर बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उनकी यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, सही रणनीति और अटूट आत्मविश्वास का परिणाम है। सार्थक ने इस प्रतिष्ठित प्रबंधन प्रवेश परीक्षा की तैयारी एलाइट्स ग्रिड के मार्गदर्शन में की, जहाँ उन्हें हन्नी सर और गौरव सर का विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिला। खास बात यह रही कि उन्होंने CAT की तैयारी पूर्णकालिक नौकरी के साथ की। वे वायूटेल टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत रहते हुए पढ़ाई करते रहे। यह सार्थक का CAT का दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में लगभग 70 पर्सेंटाइल से लेकर इस बार 98.47 पर्सेंटाइल तक पहुँचना उनकी मेहनत और मानसिक दृढ़ता का जीवंत प्रमाण है। अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए सार्थक ने कहा कि नौकरी और पढ़ाई का संतुलन कठिन था, लेकिन निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन ने उन्हें हर चुनौती से उबरने की ताकत दी। उनकी सफलता उन हजारों अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा है, जो प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के साथ CAT की तैयारी कर रहे हैं।