Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/10 फरवरी। कनाडा के ब्रैम्पटन में पंजाबी मूल का वीजा किंग चन्नी भाई विवादों में घिर गया है। लग्जरी लाइफ के शो ऑफ पर कनाडाई लोगों ने आपत्ति जाहिर की है। कनाडा के गारंटीड वीजा के दावे और हाथ में ढाई करोड़ की घड़ी के चलते स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर कहा कि कनाडा के लोग इस वक्त महंगाई के दौर से गुजर रहे हैं। यहां लोगों के पास पैसा नहीं है और पंजाबी मूल का वीजा किंग अपनी बाजू पर ढाई करोड़ की घड़ी बांध रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें उसने दफ्तर के टेबल पर वीजा का ढेर लगाकर रखा है। वीजा नियम सख्त, फिर भी वीजा लगवाने के आरोप चन्नी भाई नामक वीजा किंग पंजाबी मूल के लोगों को बड़ी संख्या में वीजा दिलाने का दावा करता है। इसपर भी लोगों ने ऑब्जेक्शन लगाते हुए कहा है कि कनाडा में वीजा नियम सख्त होने पर ऐसा कैसे हो सकता है। इसकी इमिग्रेशन नियम के अनुसार जांच होनी चाहिए। कनाडा के कंटेंट क्रिएटर्स ने चन्नी की वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने अपनी कलाई पर जो घड़ी बांध रखी है, वो रिचर्ड मिल ब्रांड की है। घड़ियों के जानकारों का मानना है कि कनाडा में इस ब्रांड की शुरूआती कीमत 3 लाख डॉलर (लगभग 2.5 करोड़ रुपए) है।