Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
मोहाली–खरड़–कुराली बेल्ट को मिलेगा बड़ा रोड नेटवर्क, रोजाना जाम से मिलेगी राहत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मोहाली 09 Feb । मोहाली–खरड़–कुराली बेल्ट में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) ने क्षेत्र के लिए एक व्यापक रोड नेटवर्क परियोजना शुरू करने की तैयारी कर ली है। योजना का उद्देश्य रोजाना लगने वाले जाम को कम करना और नेशनल हाईवे से सीधा व तेज कनेक्शन उपलब्ध कराना है। GMADA की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल खरड़ और आसपास के सेक्टरों से होकर रोजाना करीब 75 से 90 हजार वाहन गुजरते हैं। पीक आवर्स में खरड़ से कुराली तक का सफर जहां सामान्य दिनों में 20 मिनट का होता है, वहीं जाम के दौरान यह समय 45 मिनट तक पहुंच जाता है। नए रोड नेटवर्क के बाद यात्रा समय में 25 से 30 प्रतिशत तक कमी आने की संभावना है। 35 नई सड़कें, 42 किलोमीटर का नेटवर्क GMADA की योजना के तहत 35 नई सड़कें बनाई जाएंगी, जिनकी कुल लंबाई लगभग 42 किलोमीटर होगी। इसके लिए 55 गांवों की करीब 265 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। दारा स्टूडियो से खानुपर के पास कुराली बाइपास तक एक नई पैरलल रोड कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, जिससे हाईवे से सीधा कनेक्शन मिलेगा और भारी ट्रैफिक शहर के बाहर से डायवर्ट किया जा सकेगा। इन सेक्टरों को होगा सीधा लाभ इस प्रोजेक्ट से सेक्टर 120, 121, 122, 123, 124 और 125 को सीधा फायदा मिलेगा। इन इलाकों में बीते पांच वर्षों में रेजिडेंशियल यूनिट्स की संख्या करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ी है, लेकिन सड़कों का नेटवर्क उसी अनुपात में विकसित नहीं हो पाया। नई सड़कों से आवागमन आसान होगा और कमर्शियल गतिविधियों को भी गति मिलेगी। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू GMADA ने परियोजना के लिए सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट (SIA) की अधिसूचना जारी कर दी है। रिपोर्ट छह महीने में तैयार होगी। इसके बाद अधिग्रहण और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। शुरुआती चरण में परियोजना पर करीब ₹700 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों के बयान GMADA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “मोहाली–खरड़ बेल्ट में ट्रैफिक हर साल करीब 8 से 10 प्रतिशत बढ़ रहा है। मौजूदा सड़कों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। नया रोड नेटवर्क भारी ट्रैफिक को शहर के बाहर ले जाकर लोकल लोगों को बड़ी राहत देगा।” वहीं एक स्थानीय कारोबारी मनदीप सिंह ने कहा, “खरड़ में रोज जाम लगने से समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। अगर पैरलल रोड बनती है तो कारोबार और रोजमर्रा की आवाजाही दोनों आसान हो जाएंगे।” इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट को मिलेगी गति GMADA अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना केवल ट्रैफिक समाधान नहीं, बल्कि मोहाली, न्यू चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और रियल एस्टेट ग्रोथ को भी नई रफ्तार देगी।