Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस की त्वरित व सतर्क कार्रवाई - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ई-मेल मिलने पर तत्काल सुरक्षा प्रबंध, कोर्ट परिसर की सघन जांच, स्थिति पूर्णतः सामान्य
अजीत झा. पंचकूला 09 Feb : पंचकूला जिला न्यायालय से संबंधित एक धमकी भरा ई-मेल सेशन जज के आधिकारिक ई-मेल पते पर प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस व जिला प्रशासन ने त्वरित, सतर्क और पेशेवर तरीके से सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए। सुरक्षा मानकों के तहत एहतियातन कोर्ट परिसर को अस्थायी रूप से खाली करवाया गया, ताकि किसी भी प्रकार के जोखिम से पूरी तरह बचा जा सके। इसके उपरांत डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोज़ल टीम और पुलिस की विशेष टीमों द्वारा पूरे कोर्ट परिसर की गहन और व्यवस्थित जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में पाई गई, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। कोर्ट परिसर के प्रवेश व निकास बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि आमजन व न्यायिक कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मामले को लेकर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा— “धमकी संबंधी सूचना मिलते ही निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के अनुसार त्वरित कार्रवाई की गई। कोर्ट परिसर की पूरी तरह जांच कर ली गई है और स्थिति पूर्णतः सुरक्षित है। ई-मेल की तकनीकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। आमजन से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।” पुलिस की साइबर सेल ई-मेल के स्रोत और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। जिला प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।