Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
मां पार्वती को मेहंदी, 14 फरवरी को निकलेगी भोलेनाथ की 39वीं विशाल रथ यात्रा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 8 फरवरी। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से आयोजित 39वीं विशाल शोभा यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार 14 फरवरी को निकलने वाली भगवान भोलेनाथ की रथ यात्रा के उपलक्ष्य में बाजवा नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता लवली थापर, डी.के. अरोड़ा, सुमीर स्याल, वरिंद्र कुमार बिल्लू और टीटू टंडन ने की। इस अवसर पर लवली थापर व डी.के. अरोड़ा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ देवों के देव हैं और उनकी आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नीलकंठ महादेव में भगवान शिव द्वारा विषपान कर संसार को अमृत देने की कथा आज भी मानवता को मार्ग दिखाती है। कमेटी के चेयरमैन सुनील मेहरा व प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि 14 किलोमीटर लंबे शोभा यात्रा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। भगवान भोलेनाथ का रथ गऊघाट मंदिर से बैंड-बाजों के साथ शुरू होकर सर्कुलर रोड, घाटी बाल्मीकि चौक होते हुए दरेसी मैदान रामलीला ग्राउंड पहुंचेगा, जहां भव्य समारोह व संत समाज का सम्मान होगा। इस मौके भगवान शिव-पार्वती विवाह उत्सव के तहत मां पार्वती को मेहंदी लगाई गई और महिला मंडली द्वारा मंगल गीत गाए गए। भजन गायकों सरोज वर्मा, प्रीति सागर, रितिका शर्मा, रेनू शर्मा व अन्य कलाकारों ने भक्ति रस बिखेरा। यात्रा में 108 केसरिया ध्वज, 200 जंगम संत, 56 भोग, महाआरती व करीब पांच लाख प्रसाद पैकेट भक्तों में वितरित किए जाएंगे। विभिन्न चौकों पर विशेष स्वागत व आरती की व्यवस्था रहेगी। कमेटी सदस्यों ने कहा कि यह शोभा यात्रा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगी और लुधियाना शहर शिवमय वातावरण में रंग जाएगा।