Advertisement
uturntime
Breaking
हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : गौरव गौतम गम्सा एक्सपो 2026 : उमड़ा कारोबारियों का सैलाब, तीसरे दिन 30 हजार से अधिक विजिटर मां पार्वती को मेहंदी, 14 फरवरी को निकलेगी भोलेनाथ की 39वीं विशाल रथ यात्रा परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का लुधियाना बस अड्डे पर औचक निरीक्षण, यात्रियों से लिया फीडबैक डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल बने महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति 8 पंजाब बटालियन फगवाड़ा ने "B" सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ऑर्गनाइज़ किया CM सैनी ने झूला हादसे पर तलब की रिपोर्ट; घायल को 1 लाख मुआवजे का ऐलान नई कनेक्टिविटी से चमकेगा मोहाली, प्रॉपर्टी बाजार में तेजी तय बढ़ी कीमतों से घटी खरीदारी, रियल एस्टेट मार्केट में आई सुस्ती विधायक छीना के बेटे को ऑस्ट्रेलिया बुलाने का झांसा दे बहू ने 50 लाख लगवा पीआर फाइल से कटवाया नाम, लड़की समेत 8 पर मामला दर्ज YPO पंजाब के नेतृत्व में उद्यमियों का संसद भवन दौरा, नीति-निर्माण को करीब से समझने का मिला अवसर अनपढ़ अधिकारी व अंधा सिस्टम, लुधियाना में आपका स्वागत है, के लगे शहर में पोस्टर
Logo
uturntime
मोहाली 08 Feb : मोहाली और न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने VIP सिटी मोहाली और न्यू चंडीगढ़ में नई हॉरिजॉन्टल व अप्रोच सड़कों के निर्माण को लेकर Social Impact Assessment (SIA) नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत करीब 1300 एकड़ क्षेत्र में योजनाबद्ध सड़क विकास किया जाएगा, जो GMADA मास्टर प्लान का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास की रफ्तार तेज होगी। नई सड़कों में प्रमुख रूप से लांडरां–बनूर रोड, न्यू सनी एन्क्लेव से खरड़ तक सीधी कनेक्टिविटी तथा सेक्टर 120 से 125 को बड़ी राहत देने वाली सड़कें शामिल हैं। इससे इंटर-सेक्टर मूवमेंट आसान होगा और जाम की समस्या में कमी आएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि जब भी किसी इलाके में इंफ्रास्ट्रक्चर पहले आता है, तो उसके बाद वहां प्रॉपर्टी की कीमतों में तेजी तय मानी जाती है। नई सड़कों से रिहायशी के साथ-साथ कमर्शियल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यालय, शोरूम, मॉल और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए यह इलाका निवेशकों की पहली पसंद बन सकता है। GMADA मास्टर प्लान के तहत हो रहे इस विकास से मोहाली और न्यू चंडीगढ़ का शहरी स्वरूप बदलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी, कम ट्रैफिक और तेज विकास के कारण आने वाले समय में यहां रियल एस्टेट बाजार में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। इंफ्रास्ट्रक्चर की यह पहल साफ संकेत देती है कि मोहाली भविष्य में पंजाब का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला रियल एस्टेट हब बन सकता है।